No ratings yet.
custom print service

रबर क्या है? रबर के प्रकार

रबर क्या है? रबर के प्रकार

दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में रबर क्या है? रबर के प्रकार इत्यादि के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं-

रबर क्या है? (What is Rubber?)

यह इंजीनियरिंग क्षेत्र में बहुत उपयोग की जाती है, क्योंकि इसमें प्लास्टिकता, कुचालकता आदि का गुण पाया जाता है, रबर (Rubber) को प्लास्टिकता के कारण आसानी से खींचकर फैलाया जा सकता है, और वापस उसी स्थिति पर लाया जा सकता है।

Rubber kya hai

रबर के प्रकार (Types of Rubber)

यह उत्पत्ति के आधार पर दो प्रकार की होती है-

  1. प्राकृतिक रबर
  2. सिन्थेटिक रबर

More Information:- अचालक क्या है?

1.प्राकृतिक रबर

इस प्रकार की रबर दो पेड़ों से मिलती है, जिसमें से पहले पेड़ का नाम ‘हेवा‘ तथा दूसरे पेड़ का नाम ‘गयूयूल‘ है। इन पेड़ों में छोटा-सा कट लगाया जाता है, जिससे दूध जैसा गाढ़ा द्रव निकलता है, इस द्रव को एक बर्तन में भर लिया जाता है, जिसके कुछ समय बाद यह द्रव रबर का रूप ले लेता है, इस रबर को‌ क्रूड रबर (crude rubber) के नाम से जाना जाता है। यह रबर ऐसे उपयोग में नहीं लाई जाती है, इसके बाद वल्कनाइजिंग प्रोसेस की जाती है।

वल्कनाइजिंग

इस प्रोसेस में क्रूड रबर में 1% से 2% तक सल्फर को मिलाया जाता है, जिसके कारण रबर कठोर, ऊष्मा और विद्युत की कुचालक हो जाती है। जिसके बाद रबर उपयोग करने योग्य हो जाती है।

2.सिन्थेटिक रबर

इस प्रकार की रबर का निर्माण खनिज पेट्रोलियम से किया जाता है, इसलिए इसे पेट्रोलियम उत्पाद भी कहते हैं, इसका उपयोग ऑटोमोबाइल टायरों, हाई-टेंशन लाइनों का इंसुलेशन, टायर, ट्यूब तथा रासायनिक पदार्थ रखने वाले बर्तन आदि को बनाने में किया जाता है।

दोस्तों, यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर करें।

Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-

CLICK HERE:- Telegram Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *