
Local Area Network kya hai?
Local Area Network एक कंप्यूटर Network है जो एक सीमित क्षेत्र जैसे- घर, स्कूल, प्रयोगशाला, विश्वविद्यालय परिसर या कार्यालय भवन के भीतर कंप्यूटरों को आपस में जोड़ता है। इसके विपरीत, एक विस्तृत क्षेत्र नेटवर्क न केवल एक बड़ी भौगोलिक दूरी को कवर करता है, बल्कि आमतौर पर पट्टे पर दूरसंचार सर्किट भी शामिल करता है।
Local Area Network kya hai?
LAN, एक ऐसा नेटवर्क होता है जिसके सभी कंप्यूटर एक सीमित क्षेत्र में स्थित होते हैं।
यह एक ऐसा Network है जो दो या दो से अधिक डिवाइस से मिलकर बनता है यह आसान भाषा में कहें तो यह Network दो कंप्यूटरों के बीच में भी स्थापित किया जा सकता है इसके अतिरिक्त इसको हजारों कंप्यूटरों में भी स्थापित किया जा सकता है।

LAN का क्षेत्र लगभग 500 मीटर से 1 किमी के बीच होता है जैसे- एयरपोर्ट, Home, Office, School, College, Organisation, Business या किसी Building आदि।
इस नेटवर्क को जोड़ने के लिए Hub या Switch की आवश्यकता होती है, जिसमें लगे Rj45 Connecter के माध्यम से Connect किया जाता है। यह कनेक्टर यह निर्धारित करता है कि हमें कितने कंप्यूटर (Computer) को एक साथ जोड़ना है।
महत्वपूर्ण लिंक: कंप्यूटर के उपयोग का वर्णन कीजिए
LAN के प्रकार
यह मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं जो कि निम्न प्रकार से हैं-
- Cable के साथ Local Area Network
- Wireless Local Area Network
1.Local Area Network
इस प्रकार का लेन Cable के साथ जोड़ा जाता है, जैसे- एक Computer के साथ दूसरा Computer भी उसी Cable से जुड़ा हो और उसी के साथ Printer, Mouse, Scanner आदि।
2.Wireless Local Area Network
एक Wireless Computer Network संचार का उपयोग कर दो या दो से अधिक Computers को जोड़ता है। इस प्रकार के Network का Area सीमित होता है; जैसे- Home, School, Computer Lab, भवन और Office जैसे Areas (क्षेत्रों) के भीतर सीमित रहता है।
LAN Ka Full Form
LAN का अंग्रेजी भाषा में फुल फॉर्म, “Local Area Network” होता है और इसका हिंदी भाषा में फुल फॉर्म, “स्थानीय क्षेत्र अंतरजाल” होता है।
महत्वपूर्ण लिंक: Reading क्या होता है?
लोकल एरिया नेटवर्क का इतिहास
दोस्तों, LAN का इतिहास कंप्यूटर के इतिहास इतना ही पुराना है। लोकल एरिया नेटवर्क की विकास के इतिहास में अनेकों विकल्पों का उपयोग किया गया है। जिसके बारे में निम्न तरह से है।
सबसे पहले 1960 के दशक में कुछ बड़े विश्वविद्यालयों में अधिक Computer को स्थापित किया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि वहां पर Computer की सबसे ज्यादा जरूरत थी। इन कंप्यूटरों के बीच इंटरनेट की स्पीड के लिए 1960 से 1973 के बीच कई तकनीक (Technic) का उपयोग किया गया था।
इसके बाद सन् 1973 से 1974 के बीच XEROX PARC नामक कंपनी ने इथरनेट (Ethernet) का विकास किया था। इसके बाद सबसे पहले व्यवसायिक रूप से इसका उपयोग New York के Chase Manhattan नाम की बैंक (Bank) में किया गया था।
इसके बाद सन् 1979 में यूरोपीय सांसद में Electronic मतदान हुआ था जहां पर सैकड़ों Microprocessor कंट्रोल करने के लिए वहां पर Ethernet द्वारा LAN की स्थापना की गई थी। इसके बाद इसका नया वर्जन आते-आते आज के समय में अधिक उपयोग में लिया जाने लगा है।
महत्वपूर्ण लिंक: इनसाइड माइक्रोमीटर क्या है?
Also Read- कंप्यूटर के गुण (Computer Ke Gun)
LAN में उपयोग होने वाले उपकरण
इसके संबंध को स्थापित करने के लिए निम्न उपकरण का उपयोग किया जाता है, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
1.Switch
यह एक Physical layer पर काम करने वाला उपकरण है। इसका उपयोग Hub के स्थान पर किया जाता है क्योंकि Switch Hub की अपेक्षा अधिक Intelligent होता है। Switch आने वाले डाटा को अपने एक सही स्थान पर भेज देता है।
2.Cable
बड़े-बड़े महानगरों को एक साथ जोड़ने के लिए Cable का उपयोग किया जाता है। Cable महानगरों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बिना Cable के महानगरों को एक साथ जोड़ना आसान नहीं है। Cable के बिना Network या Internet को स्थापित करना मुश्किल ही नामुमकिन है।
अनेकों Computers को एक साथ जोड़ने के लिए 3 तरह के Cable का उपयोग किया जाता है, जिसके नाम निम्न प्रकार से हैं-
महत्वपूर्ण लिंक: कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम किसे कहते हैं? | प्रकार | कार्य
- Coxial Cable
- Fiber Optic Cable
- Twisted Pair Cable
3.Router
इस उपकरण का उपयोग हम लोग डाटा (data) को भेजने के लिए करते हैं। यह उपकरण एक जंक्शन की तरह काम करता है। यहां से अनेकों Destination के लिए Network गुजरता है। इसके अलावा यहीं से Router हमारे Destination तक पहुंचाता है। इस में होने वाले इस पूरे Process को Routing कहते हैं। इसलिए इस उपकरण को राऊटिंग उपकरण (Routing device) भी कहा जाता है।
4.Modem (मॉडेम)
LAN में Modem उपकरण का काम Analog Signal को Digital Signal तथा Digital Signal को Analog Signal में परिवर्तित करने का होता है। इस उपकरण का अधिकतर उपयोग Telephone Wire में किया जाता है।
लोकल एरिया नेटवर्क की विशेषताएं
इसकी विशेषता निम्न प्रकार से हैं
- यह Network छोटे व मध्यम क्षेत्रों के लिए उपयोग किया जाता है।
- यह एक Private Network होता है।
- इस Network को किसी भी स्थान पर स्थापित करना बहुत आसान होता है।
- इस Network मैं हम कई Computers को एक साथ Connect कर सकते हैं।
- LAN बहुत ही Famous Network है, जिसका उपयोग School, College, Business, College, Building के कामों में लिया जाता है।
लोकल एरिया नेटवर्क के लाभ
इस Network के लाभ निम्न प्रकार से हैं-
महत्वपूर्ण लिंक: वृत्तखंड किसे कहते हैं?
- यह नेटवर्क किसी संस्थान की Productivity बढ़ाने में सहायता करता है।
- LAN Network किसी भी संस्थान में संचार (communication) को सस्ता, आसान व तीव्र बनाने में सहायक होता है।
- इस Network के माध्यम से User सभी प्रकार के साधनों का मिलकर use कर सकते हैं इससे कुल Cost में कमी आती है।
- यह Network एक Multi User Computer System की तुलना में अधिक उपयोगी है।
- LAN का Upgradation व विस्तार Multi User की तुलना में कम होता है।
Also Read- Insurance Kise Kahate Hain?