
गेट वाल्व क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में गेट वाल्व क्या है? के बारे में बताया है, यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए।
गेट वाल्व क्या है? (Gate Valve kya hai?)
इस वाल्व का उपयोग सबसे अधिक जल नियन्त्रित करने के लिए वाटर वर्क्स के कामों में किया जाता है। यह स्लूइस वाल्व के नाम से जाना जाता है। यह वाल्व ढलवां लोहे (Cast Iron) के बने होते हैं।
इन वाल्वों को जल स्त्रोतों से नगर या गांव तक जल की मेन लाइनों में 3 से 5 किमी की दूरी पर लगाया जाता है। जब मेन लाइनों में जल को बहने से रोकने की आवश्यकता होती है, तब इस वाल्व को बंद करके जल को बहने से रोकते हैं।
गेट वाल्व में एक गोल डिस्क, एक चूड़ीदार स्पिण्डल से जुड़ी रहती है। यह स्पिण्डल स्टफिंग बॉक्स से जुड़ा रहता है। इसके ऊपर लगे पहिए को घुमाकर इस वाल्व को खोला या बंद किया जाता है।
इन्हें भी पढ़ें:- थ्रेडिंग किसे कहते हैं?
इन वाल्वों की बॉडी गुम्बद, गेट, ढक्कन व स्टफिंग बॉक्स कास्ट आयरन के बने होते हैं और इसके अन्य भाग वाल्व सीट, नट, स्पिण्डल, टिन व कांसे की बनाई जाती हैं। स्पिण्डल सीट व अन्य भाग मशीनिंग प्रक्रिया द्वारा चिकने बनाए जाते हैं।
दोस्तों, यदि आपको गेट वाल्व क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं।
More Information:- ग्लोब वाल्व के बारे में
इन्हें भी पढ़ें:- फोर्जिंग के बारे में
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-