
फ्यूज क्या है? फ्यूज के प्रकार
दोस्तों, मेरी वेबसाइट में आपका स्वागत है, आज मैं आपको फ्यूज क्या है? यह कितने प्रकार का होता है, और इसके उपयोग इत्यादि के बारे में बताऊंगा। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़िए। तो चलिए शुरू करते हैं👇👇
फ्यूज (Fuse) क्या है?
यह विद्युत परिपथ का सबसे कमजोर भाग होता है, विद्युत परिपथ में यदि एक निश्चित मान की विद्युत धारा से अधिक धारा प्रवाहित होती है, तब फ्यूज (Fuse) जल जाता है, जिससे हमारे घरों में चलने वाले विद्युत उपकरण सुरक्षित बने रहते हैं।

यह एक सुरक्षा युक्ति है, इसको हमेशा घरों या शॉप में होने वाली वायरिंग में श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है। फ्यूज हमेशा मेन विद्युत धारा कंट्रोल (जैसे- रीडिंग मीटर) के बाद तथा वैद्युतिक लोड (जैसे- विद्युत से चलने वाले उपकरणों) से पहले लगाया जाता है।
फ्यूज हमेशा विद्युत धारा के ऊष्मीय प्रभाव पर निर्भर करता है।
फ्यूज (Fuse) की संरचना
यह तीन भागों से मिलकर बना होता है, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
1.फ्यूज (Fuse) एलीमेंट
यह फ्यूज का सबसे मेन भाग होता है, यह उपकरणों को सुरक्षा प्रदान करता है। यह एक मिश्र धातु से बना तार का टुकड़ा होता है, यह फ्यूज कैरियर में कसा जाता है, जब किसी सर्किट से अधिक मान की विद्युत धारा बहने लगती है, तब उस समय यह जल जाता है, और सर्किट सुरक्षित बना रहता है।
महत्वपूर्ण लिंक: अल्टरनेटर किसे कहते हैं?
2.फ्यूज (Fuse) कैरियर
यह भाग फ्यूज बेस के ऊपर लगाया जाता है, इसी भाग में फ्यूज एलीमेंट को कसा जाता है।
3.फ्यूज (Fuse) बेस
यह एक ऐसा भाग होता है, जिसमें सप्लाई का फेज तार तथा लोड का फेज तार एक साथ जोड़ा जाता है, यह भाग किसी लकड़ी, पीवीसी, बैकेलाइट या अन्य किसी अचालक धातु पर कसा जाता है।
फ्यूज (Fuse) के उपयोग
यह किसी कारणवश परिपथ में बहने वाले ओवरलोड करंट से बचाता है।
यह परिपथ में होने वाले शॉर्ट सर्किट करंट से बचाता है।
यह परिपथ व चलने वाले विद्युत उपकरणों को जलने से या खराब होने से बचाता है।
फ्यूज के प्रकार (Types of Fuse)
यह पाँच प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
महत्वपूर्ण लिंक: परमाणु क्या है?
- राउंड फ्यूज
- कार्ट्रिज फ्यूज
- किट केट फ्यूज
- प्लग प्रकार का फ्यूज
- HRC फ्यूज
दोस्तों, यदि आपको मेरी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं और अपने दोस्तों को भी शेयर करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
- HRC Fuse क्या है?
- विद्युत धारा के प्रभाव क्या हैं?
- प्रतिरोधों का समांतर क्रम संयोजन
- ऊर्जा क्या है? ऊर्जा के प्रकार
- आवृत्ति क्या है?, आवर्तकाल क्या है?
- आईटीआई के बाद क्या करें (ITI)
- विशिष्ट प्रतिरोध क्या है?
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇👇
CLICK HERE:- Telegram Group
Recommended post
-
विद्युत का सिद्धांत क्या है? विद्युत कितने प्रकार की होती है?
-
विद्युत की परिभाषा (what electricity in Hindi )
-
डेनियल सेल किसे कहते हैं?
-
ट्रांसफॉर्मर का कार्य सिद्धान्त?
-
प्लायर क्या है? इसके प्रकार
-
प्रतिरोध क्या है? इसका सूत्र
-
ट्रांसफार्मर क्या है? इसके प्रकार
-
ट्रांसफार्मर में हमिंग की आवाज क्यों आती है?
4 thoughts on “विद्युत धारा का रासायनिक प्रभाव”