No ratings yet.
custom print service

कंप्यूटर के उपयोग का वर्णन कीजिए

Computer kya hai?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो सूचना या डेटा को Transfer करता है। आप पहले से ही जानते होंगे कि आप दस्तावेज़ लिखने, ईमेल भेजने, गेम खेलने और वेब ब्राउज करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं। आप इसका उपयोग स्प्रेडशीट, प्रस्तुतीकरण और यहां तक ​​कि वीडियो को edit करने या बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

कंप्यूटर के उपयोग का वर्णन कीजिए

शुरुआत में कंप्यूटर (Computer) का उपयोग गणना करने में और मनुष्य या हम लोगों की सहायता करने वाली मशीन के रूप में किया गया था। लेकिन जिस तरह से कंप्यूटर का विकास होता गया अर्थात् कंप्यूटर के काम करने की क्षमता में वृद्धि होती गई, ठीक वैसे वैसे ही कंप्यूटर का उपयोग अधिक होने लगा।

Computer kya hai?
कंप्यूटर के उपयोग

आज के समय में हमारे जीवन का शायद ही कोई ऐसा एरिया हो जहां पर कंप्यूटर का उपयोग नहीं किया जा रहा हूं। आजकल जिधर भी देखो उधर कंप्यूटर का ही उपयोग हो रहा है। कंप्यूटर का उपयोग किन किन क्षेत्रों में किया जा रहा है उसके बारे में विस्तृत में नीचे बताया गया है जो कि निम्न प्रकार से है-

1.व्यापारिक क्षेत्र में कंप्यूटर के उपयोग

शुरुआत में कंप्यूटर का उपयोग किया कल वैज्ञानिक क्षेत्रों में ही किया जाता था। इस क्षेत्र से बाहर निकलने के बाद पहली बार कंप्यूटर का उपयोग व्यापारिक क्षेत्रों में हुआ।

इस क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग सामान्यतः हिसाब-किताब करने और Message रखने; जैसे- Clerical works से है। वास्तव में ऑफिस में कंप्यूटरों के उपयोग हेतु उचित वातावरण पहले से ही था, क्योंकि कंप्यूटर के अविष्कार से पहले ही लिपिकीय कार्यों (Clerical Works) में छिद्रित कार्डों के द्वारा हिसाब-किताब मशीन तथा जोड़ने की मशीन जैसे devices का उपयोग किया जाता है इसलिए इसमें Computers का उपयोग प्रारंभ होना आसान हो गया।

2.कंप्यूटर के उपयोग यातायात व संचार के क्षेत्र में

दोस्तों आजकल ऐसा कहा जाता है की दुनिया बहुत छोटी हो गई है। ऐसा लोग इसलिए कहते हैं कि आज हम पहले की अपेक्षा बहुत कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं और हजारों मील दूर बैठे अपने आत्मीय से तत्काल Contact करके ऐसे बात कर सकते हैं, जैसे आमने-सामने बैठकर करते हैं।

संचार एवं यातायात के क्षेत्र में हुई इस चमत्कारिक प्रगति के पीछे कंप्यूटरों की ही भूमिका सर्वत्र दिखाई देती है। इन क्षेत्रों में Computers का उपयोग मुख्यत: Road traffic control, Railway transport, Air travel, Telephone, Computer Networks आदि कामों में किया जा रहा है।

3.औद्योगिक क्षेत्रों में कंप्यूटर के उपयोग

विभिन्न उद्योगों में कंप्यूटर की सहायता से प्रोडक्शन की योजना Co-ordination तथा नियंत्रण का काम अधिक प्रभावशाली तरीके से किया जा सकता है। कंप्यूटर की सहायता से किसी वस्तु को बनाने के लिए अनेकों मशीन टूल्स की प्रक्रियाओं को किया जा सकता है। इसके साथ ही विभिन्न पुर्जों को जोड़कर Assembling विभिन्न उपकरणों को बनाने का काम अधिक अच्छी तरह है और अधिकतम समय में संपन्न किया जा सकता है।

इससे भी आ गए बढ़कर कई जटिल मशीनों के काम का पूर्ण स्वचालन भी किया जा सकता है, जिसमें संख्या नियंत्रित मशीनों (Numerically Controlled Machines) का उपयोग किया जाता है। इससे न तो उत्पादित वस्तु की गुणवत्ता बढ़ जाती है, बल्कि खराब ओ जाने वाली कतरनों (Scrap Wastage) या रद्दी माल की मात्रा भी कम की जा सकती हैं।

4.खेलों में कंप्यूटर के उपयोग

कंप्यूटर की मदद से Video Game खेलना तो अब पुरानी बात हो गई है। इस क्षेत्र में नई-नई संभावनाएं पैदा होती रहती है। आप बहुत-से ऐसे खेल अब कम्प्यूटर के पर्दे पर खेल सकते हैं, जो वास्तव में लम्बे-चौड़े मैदानों में खेले जाते हैं; जैसे- Cricket, Football, Hockey, Polo, Tenis आदि।

दोस्तों, आज के समय में हम लोग Live Matches देखते हैं, जैसे- T20 IPL, T20 World Cup, One day World Cup आदि। इस सभी का लाइव प्रसारण करने के लिए Computer का भी इस्तेमाल किया जाता है। Score Update करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

शतरंज जैसे दिमागी खेल खेलने वाले कंप्यूटर अखबारों में सुर्खियां पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने समय के धुरंधर खिलाड़ियों और विश्व चैंपियन को पराजित करने में सफलता प्राप्त की है। खेलकूदों के टेलीविजन पर सजीव प्रसारण में भी कंप्यूटर की प्रमुख भूमिका होती है। इसमें आप प्रत्येक खिलाड़ी का चित्र सहित पुराना रिकॉर्ड तथा विभिन्न टीमों का इतिहास देख सकते हैं।

5.शिक्षा तथा मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग

आजकल हमारे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में Computer का उपयोग शिक्षण और प्रशिक्षण (Teaching and Training) के विभिन्न कामों में एक साधन के रूप में किया जाने लगा है।

अधिक लंबे चौड़े डाटा का विश्लेषण करने में कंप्यूटर की मदद लेने से स्टूडेंट्स का बहुत सा श्रम और कीमती समय बच जाता है। इतना ही नहीं, Computer स्वयं Teacher का स्थान ले सकता है। Computer Aided Instruction या CAI तथा CAL (Computer Assisted Learning) इसके कुछ रूप हैं।

शिक्षा के अलावा मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बहुत व्यापक रूप में किया जाने लगा है। इनके द्वारा Cartoon Films कम समय में और बहुत कम मेहनत से तैयार की जा सकती हैं, क्योंकि एक ही चित्र को विभिन्न आकारों और स्टाइलों में आसानी से बदला जा सकता है। इसमें Computer Graphics का उपयोग किया जा सकता है। Graphics की मदद से फिल्मों में ऐसे Special effects भी उत्पन्न किए जाते हैं, जो पहले संभव नहीं थे। कंप्यूटर द्वारा ही फिल्मों में विभिन्न दृश्यों में दूसरी भाषाओं के सब-टाइटल (Sub-Title) डालना संभव होता है।

6.आरक्षण में कंप्यूटर का उपयोग

यह Computer की उपयोगिता का साक्षात् प्रमाण है कि हम अप्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इससे लगभग Daily किसी-न-किसी रूप में जुड़े रहते हैं। आरक्षण की व्यवस्था में Computers की विशेष भूमिका होती है।

इसकी सहायता से हम घर में बैठे-बैठे स्वयं या Professional Service Provider की सहायता से आरक्षण (Reservation) करा सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण की विधायी व्यवस्था की रिकॉर्डकीपिंग में भी कंप्यूटर की विशेष भूमिका है। मात्र एक क्लिक से पात्र व्यक्ति का तमाम विवरण सामने आ जाता है।

7.कंप्यूटर के उपयोग ई-गवर्नेंस (E-Governance) में

E-Governance का अर्थ है Internet, Local Area Network जैसे आधुनिक सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग से सरकार की सूचना व सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाना। इसमें सरकार (Government) द्वारा Mobile आदि प्रभावशाली माध्यम से दक्षता, सेवा प्रदान करने में सुविधा और लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए Computer व Software का उपयोग किया जा सकता है।

E-Governance Government को नागरिकों के बीच सरकारी सेवा, सूचना, लेन-देन के संचार का आदान-प्रदान, विभिन्न प्रणालियों और सेवाओं को देने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग सरकार से नागरिक (Government to citizen), सरकार से व्यापार (Government to business), सरकार से सरकार (Government to Government) के लिए Government office से संबंधित Process में उपयोग किया जाता है। इसके माध्यम से एक सुविधाजनक, कुशल और पारदर्शी प्रणाली नागरिकों के लिए स्थापित होती है।

Also Read- Computers Kitne Prakar Ke Hote Hain?

Follow Me-

2 thoughts on “कंप्यूटर के उपयोग का वर्णन कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *