No ratings yet.
custom print service

एनविल के बारे में

एनविल के बारे में

एनविल क्या है?

“स्मिथी शॉप में जॉब पर विभिन्न प्रक्रियाएँ (process) करने के लिए एक विशेष आकृति का उपकरण प्रयोग किया जाता है। जिसे एनविल (Anvil) कहते हैं”।

More Information:- जैनी कैलिपर के बारे में

मैटीरियल

इसकी बॉडी माइल्ड स्टील या रॉट आयरन की कॉस्टिंग (casting) द्वारा बनाई जाती है। तथा इसका स्टैण्ड कास्ट आयरन का बना होता है।

एनविल के मुख्य भाग

(1.)फेस

यह एनविल (anvil) का सबसे ऊपरी भाग होता है, जोकि आयताकार आकृति का होता है। इसके ऊपर टूल स्टील (tool steel) की एक समतल प्लेट हार्ड व टैम्पर करके वैल्ड की जाती है। गर्म धातु (hot metal) को पीटने आदि का अधिकतर काम इस पर ही किया जाता है। इसके पीछे की तरफ दो होल (हार्डी होल, प्रीचल होल) होते हैं। तथा इसके दाईं ओर निकला भाग टेल कहलाता है।

(2.)हार्डी होल

यह फेस के पीछे वाला भाग (part) होता है, जोकि बड़ा और वर्गाकार (square) आकृति का होता है। इसका प्रयोग एनविल में कुछ अन्य उपकरण फिट करने में होता है; जैसे-बीक आयरन, फ्लैटर आदि। को एनविल के हार्डी होल (Hardie hole) में फिट करने से इनको (बीक आयरन, फ्लैटर आदि) स्टैण्ड की आवश्यकता नही रहती है।

(3.)प्रीचल होल

यह फेस के पीछे (back) तथा हार्डी होल के पास वाला भाग होता है। परन्तु यह हार्डी होल से छोटा होता है, तथा यह गोलाकार आकृति (round shape) का होता है। इसका प्रयोग पंच (punch) करने या पतले सरियों (rod) को जोड़ने के लिए किया जाता है।

(4.)बीक

यह फेस के बाईं ओर का भाग होता है, इसका प्रयोग वक्र सतह बनाने के लिए किया जाता है।(यह भाग इमेज में horn नाम से दर्शाया गया है।)

(5.)चिपिंग ब्लॉक

यह भाग फेस तथा बीक के मध्य (middle) एक छोटा भाग होता है, जोकि फेस से कुछ नीचे होता है। इसका प्रयोग धातु के पीस काटने या चिपिंग (chipping) करने के लिए किया जाता है।(यह भाग इमेज में step नाम से दर्शाया गया है।)

(6.)स्टैण्ड

एनविल को एनविल स्टैण्ड पर रखा जाता है। यह स्टैण्ड कास्ट आयरन का बना होता है। इसके प्रयोग से एनविल के फेस की फर्श से ऊँचाई लगभग 60सेमी हो जाती है।

एनविल का वजन

यह बाजार में 50किग्रा से 300किग्रा तक के भार में मिलते हैं, परन्तु यह 150किग्रा का ही अधिक प्रयोग में लाया जाता है।

(1.)anvil meaning in hindi

निहाई

(2.)निहाई meaning in English

Anvil

More Information:- जैनी कैलिपर के बारे में

3 thoughts on “एनविल के बारे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *