
प्रत्यावर्ती धारा क्या है?
दोस्तों, मैंने इस पोस्ट में प्रत्यावर्ती धारा क्या है? प्रत्यावर्ती धारा के उपयोग व लाभ, हानि के बारे में बताया है, जो कि निम्न प्रकार से हैं-
प्रत्यावर्ती धारा क्या है? (What is Alternating Current)
यह एक ऐसी धारा है, जो कि सीधी रेखा में नहीं चलती हैं, जिसका मान व दिशा एक नियत दर से बदलते रहते हैं। यह धारा पहले एक दिशा में शून्य से अधिकतम व अधिकतम से शून्य तथा फिर विपरीत दिशा में शून्य से अधिकतम व अधिकतम से शून्य हो जाती है। इसे प्रत्यावर्ती धारा का एक चक्र (cycle) कहते हैं।

प्रत्यावर्ती धारा के उपयोग (Uses of AC)
यह निम्न प्रकार से हैं-
- हमारे घर में 100 वाट बल्ब व एल.ई.डी. के बल्ब इसी धारा से जलाए जाते हैं।
- घरों या दुकानों में रखे बैटरों को इन्वर्टर की सहायता से इसी धारा को डी.सी. में बदलकर चार्ज किया जाता है।
- इस धारा का उपयोग मोटरों व समरसेबल चलाने में किया जाता है।
- कूलर चलाने में इसका उपयोग किया जाता है।
- फ्रिज चलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
- प्रत्यावर्ती धारा का उपयोग टी.वी./एल.सी.डी. व डीटीएच इत्यादि को चलाने में किया जाता है।
- इसका उपयोग ऊष्मा प्राप्त करने के लिए हीटर चलाने में किया जाता है।
More Information:- दिष्ट धारा क्या है?
डी.सी. की तुलना में ए.सी. के लाभ
यह निम्न प्रकार से हैं-
महत्वपूर्ण लिंक: प्रतिरोधों का समांतर क्रम संयोजन
- डी.सी. की तुलना में ए.सी. कम लागत में बनाई जाती है।
- ए.सी. मशीनों में ट्रांसफार्मर का उपयोग करके वोल्टेज को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन डी.सी. में ट्रांसफार्मर का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
- रेक्टिफायर के उपयोग से ए.सी. को डी.सी. में आसानी से बदला जा सकता है।
- ए.सी. मशीनें साधारण व मजबूत होती हैं, लेकिन डी.सी. इतनी मजबूत नहीं होती हैं।
- लम्बी दूरी पर सप्लाई ले जाने में ए.सी. धारा का नुकसान डी.सी. की तुलना में कम होता है।
डी.सी. की तुलना में ए.सी. के हानि
यह निम्न प्रकार से हैं-
- डी.सी. की तुलना में ए.सी. का उपयोग घातक होता है।
- डी.सी. की तुलना में एक का पीक वैल्यू उच्च होता है।
- व्यक्ति ए.सी. के सम्पर्क में आने पर वह व्यक्ति को खींच लेती हैं, बल्कि व्यक्ति डी.सी. के सम्पर्क में आने पर डी.सी. व्यक्ति को दूर धकेलती है।
दोस्तों, यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट करें और अपने दोस्तों को शेयर करें।
Telegram पर जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:-
CLICK HERE:- Telegram Group
महत्वपूर्ण लिंक: बुकोज रिले किसे कहते हैं? | संरचना | कार्यप्रणाली
Recommended post
-
व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE- PERSONAL PROTECTIVE EQUIPMENTS )
-
फेज क्या है in Hindi सिंगल फेज व थ्री फेज में अंतर
-
विद्युत की परिभाषा (what electricity in Hindi )
-
द्वितीयक सैल किसे कहते है? | प्रकार | प्राथमिक सैल में अंतर
-
प्रतिरोध क्या है? इसका सूत्र
-
व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में
-
वायर रोप क्या है?
-
अर्धचालक क्या है?
4 thoughts on “विद्युत धारा का रासायनिक प्रभाव”