No ratings yet.
custom print service

सैट स्क्रू क्या है?

सैट स्क्रू क्या है?

सैट स्क्रू का उपयोग किसी मूवेवल पार्ट को फिक्स पार्ट के साथ जकड़ने के लिए किया जाता है। दोस्तों, मेरी वेबसाइट में आपका स्वागत है, मैंने इस पोस्ट में सैट स्क्रू क्या है? और इसके प्रकार व उपयोग के बारे में बताया है। यदि आप जानकारी पाना चाहते हो तो पोस्ट को पूरा पढ़ें।

सैट स्क्रू क्या है?

“वह स्क्रू, जिसका उपयोग किसी पार्ट को उसकी कैविटी में एक निश्चित स्थान पर जकड़ने के लिए किया जाता है, उसे सैट स्क्रू (set screw) कहते हैं।”

इसकी पूरी बॉडी में चूड़ियाँ कटी होती हैं, यह स्क्रू हमेशा पार्टों को अपनी टेल से पकड़ता है। इसके लिए पार्ट में पहले से ही एक छोटा होल या ग्रूव बना दिया जाता है। जिन सैट स्क्रू में हैड नहीं होता है, वह मशीन की बॉडी के अंदर चले जाते हैं। इन स्क्रुओं का नाम इनकी टेल के आकार के आधार पर रखा गया होता है।

सैट स्क्रू के प्रकार

यह मुख्यतः दो प्रकार के होते है, जो कि निम्न प्रकार से है-

1.वर्गाकार सैट स्क्रू

इस प्रकार के स्क्रुओं में सबसे ऊपर का भाग वर्गाकार आकृति का बना होता है। और सबसे नीचे वाला भाग हल्का टेपर होता है।

Square set screw

इन स्क्रुओं का उपयोग ऐसे स्थानों पर किया जाता है, कि जब हमें स्क्रू को बार-बार खोलने की आवश्यकता होती है। इनका उपयोग अधिकतर असेम्बलीडिसेम्बली में किया जाता है।

2.हैक्सॉगोनल सॉकेट सैट स्क्रू

इस प्रकार के स्क्रुओं का उपयोग पुली, बियरिंग, कॉलर इत्यादि को शाफ्ट के साथ जकड़ने के लिए किया जाता है। इनके उपयोग से धातु को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।

Hexagonal set screw

यह स्क्रू ही बॉडी के अंदर चले जाते हैं। क्योंकि इनमें हैड नहीं होता है। इनकी पूरी बॉडी में चूड़ियाँ कटी होती हैं। और इनको खोलने व कसने के लिए, इनके एक सिरे पर हैक्सॉगोनल होल होता है, जिसमें ‘ऐलन की’ को लगाकर खोला या कसा जाता है।

दोस्तो, यदि आपको सैट स्क्रू क्या है? पोस्ट अच्छी लगी हो तो कमेंट व शेयर अवश्य करें।

More Information:- स्क्रैपिंग क्या है?

5 thoughts on “सैट स्क्रू क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *